ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, POCSO समेत गंभीर धाराएं बढ़ींधामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट और निकायों को मिली बड़ी सौगात105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल बैंक का रक्तदान महादान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानजनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशचाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

कई दिनों से जारी सोने के भाव में तेजी सोमवार को थम गई. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को अपने सर्वकालिक उच्चस्तर से फिसल गया और 1,200 रुपये के नुकसान के साथ 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, स्टॉकिस्ट और खुदरा व्यापारियों की ताजा बिकवाली से सोने के दाम नीचे आए।

शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये की छलांग के साथ 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था. इसी तरह 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी अपने सर्वकालिक उच्चस्तर से फिसल गया और 1,200 रुपये के नुकसान के साथ 87,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. शुक्रवार को यह 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।

सोमवार को चांदी की कीमतों पर भी बिकवाली दबाव रहा. चांदी का भाव 1,800 रुपये की गिरावट के साथ 98,200 प्रति किलोग्राम पर आ गया. चांदी शुक्रवार को एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में जौहरियों तथा खुदरा व्यापारियों की मांग घटने से बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आई. अबन्स होल्डिंग्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि निवेशकों को मंगलवार को जारी होने वाले अमेरिका के वृहद आंकड़ों का इंतजार है. इससे आगे सोने की कीमतों को दिशा मिलने की उम्मीद है।

मेहता ने कहा कि बाजार प्रतिभागियों को फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे का इंतजार है. यह इस सप्ताह जारी होगा, जिससे मौद्रिक नीति के संकेत के बारे में जानकारी मिलेगी।

सोने का आयात में 40.79% की बढ़ोतरी 

देश में सोने का आयात जनवरी में 40.79 प्रतिशत बढ़कर 2.68 अरब डॉलर रहा है. मुख्य रूप से घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले जनवरी, 2024 में सोने का आयात 1.9 अरब डॉलर था।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : रेत से भरे डंपर में दबकर युवक की दर्दनाक मौत, नहर निर्माण स्थल पर शव मिलने से मचा हड़कंप

You missed

error: Content is protected !!