अंदर से आ रही लड़की की आवाज, छापा मारते ही खुल गया बड़ा राज, 4 लड़कों के साथ इस हालात में मिलीं 2 लड़कियां

उत्तर प्रदेश। बरेली में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. पुलिस को इस बारे में एक युवती ने सूचना दी थी, जिसे यहां काफी अच्छी सैलरी पर मैनेजर की जॉब ऑफर हुई थी।

बाद में पुलिस खुद कस्टमर बनकर स्पा सेंटर पहुंची. फिर पता चला कि यहां हाई प्रोफाइल लड़कियों को बंधक बनाकर लाया जाता था।

फिर जबरन उन्हें देह व्यापार में झोंक दिया जाता था. पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामला बरेली के पॉश इलाके प्रेम नगर का है. जानकारी के मुताबिक, यहां कुछ दिन पहले एक बुद्ध स्पा सेंटर खोला गया. बड़ी-बड़ी महंगी लग्जरी गाड़ियों से लड़कियों को रात के अंधेरे में लाया जाता था। बरेली सहित आसपास के जिलों से लोग इस स्पा सेंटर आते थे।

बरेली शहर की एक महिला इस स्पा सेंटर के गिरोह के शिकंजे में फंस गई. नौकरी की तलाश में एक हाई एजुकेटेड लड़की इस स्पा सेंटर पहुंची, जहां उसे मोटी सैलेरी पर मैनेजर बनाने की बात कही गई।

लड़की तैयार हो गई. नौकरी ज्वाइन करने के बाद जो उसने वहां का हाल देखा वह सन्न रह गई. अगले ही दिन से उसने ड्यूटी जाना छोड़ दिया और सीधे बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य के पास पहुंच गई. युवती ने जो खुलासा किया, पुलिस भी हैरान रह गई।

एसएसपी ने शिकायत के बाद पुलिस की एक दमदार टीम को तैयार की. पुलिस ग्राहक बनकर इस स्पा सेंटर पहुंची तो अंदर जो नजारा देख दंग रह गई. स्पा सेंटर के अंदर तरह-तरह की खुशबू जन्नत से कम नहीं थी।

फौरन ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से तीन महिलाओं और दो पुरुषों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इसमें हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली ज्योति इस स्पा सेंटर की डायरेक्टर है. वहीं मुरादाबाद जिले की रहने वाली रेखा इस स्पा सेंटर की मैनेजर है।

ऐसे फंसाते थे लड़कियों को

बरेली की रहने वाली सुमन इस स्पा सेंटर में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात है. तीनों महिलाओं का नेटवर्क हरियाणा मध्य प्रदेश उत्तराखंड नेपाल तक फैला हुआ है।

ये महिलाएं बरेली के ही रहने वाले साहिल और रोहित की मदद से पढ़ी-लिखी लड़कियों को धोखा देकर ले आते थे और उन्हें दे व्यापार के धंधे में धकेल देते थे. पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक चीज और दवाइयां भी बरामद की हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी सरकार ने पेश किया ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, कुंभ मेले से

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.