15 साल की छात्रा ने सरकारी अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म

राजस्थान। बांसवाड़ा जिले में एक दंग कर देने वाला मामला सामने आया, यहां के सज्जनगढ़ क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की एक बच्चे की मां बन गई यानी 15 साल की छात्रा ने सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया

इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि बच्चे का पिता बच्ची के स्कूल में पढ़ने वाला 10वीं कक्षा का छात्र है, जिसने नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इस घटना को लेकर पीड़िता की शिकायत पर आरोपी नाबालिग छात्र के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच पड़ताल शुरू की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता नौवीं और आरोपी दसवीं कक्षा में पढ़ते हैं. दोनों के बीच कुछ महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

पीड़िता की मां का निधन हो चुका है और पिता काम में बिजी रहते हैं. इसके चलते पीड़िता के गर्भवती होने की बात पता नहीं चली और प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

वहीं, मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. नाबालिग प्रसूता ने कहा कि उसके साथ दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने रेप किया।

ऐसे में पुलिस ने आरोपी नाबालिग पर बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की. पुलिस अब पीड़िता का मेडिकल और नवजात के डीएनए जांच के लिए सैंपल लिए और जांच के लिए भेज रही है।

इस तरह के मामले ने एक बार फिर से नाबालिगों के साथ यौन शोषण को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

पीड़ित बच्ची परिवार और अन्य अभिवावक इस मामले के बाद सदमें हैं, जिनकों इस पर भरोसा नहीं हो रहा है कि एक दोस्त ऐसे काम कैसे कर सकता है. फिलहाल इस मामले में पुलिस आरोपी छात्र से पूछताछ कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के दो कैंसर मरीजों का मैक्स अस्पताल वैशाली में सफल इलाज, आधुनिक सर्जरी से मिली राहत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.