ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन; अपात्र कार्डधारकों पर भी सख्त कार्रवाईसेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेल
खबर शेयर करे -

रिटायर्ड प्रधानाचार्य की अपहरण कर हत्या, शव नहर में फेंका, आरोपी महिला व MBBS छात्र पति फरार

देहरादून। एमबीबीएस छात्र ने पत्नी के साथ मिलकर इंटर कॉलेज के रिटायर प्रिंसिपल की हत्या कर दी है। वारदात के बाद दोनों फरार हैं। जबकि, शव को ठिकाने लगाने में शामिल महिला के भाई और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शक है कि हत्या की वजह लेन-देन और अवैध संबंध हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सात फरवरी को निधि राठौर निवासी पीठावाला, चंद्रबनी ने पिता श्यामलाल गुरुजी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में पता लगा कि लापता होने के दिन उन्होंने गीता नाम की महिला से फोन पर तीन-चार बार बात की थी।

सीसीटीवी में वे किशननगर चौक होते जाते दिखे लेकिन वापस नहीं आए। पुलिस ने गीता के घर पर दबिश दी तो वह पति समेत फरार मिली। पुलिस ने गीता के मायके देवबंद, सहारनपुर से उसके भाई अजय कुमार हिरासत में लिया गया।

उसने बताया कि दो फरवरी को गीता ने उसे फोन पर बताया कि पति हिमांशु संग मिलकर उन्होंने एक व्यक्ति हत्या कर दी है। तीन फरवरी को अजय देहरादून पहुंचा और चार फरवरी को धनराज चावला निवासी देवबंद सहारनपुर को बुलाया।

दोनों मिलकर बुजुर्ग के शव को सफेद कट्टे में बांधकर कार से देवबंद ले गए और साखन की नहर में फेंक दिया। पुलिस ने अजय और धनराज को गिरफ्तार कर लिया।

मुख्य आरोपी देहरादून के प्रतिष्ठित कॉलेज का एमबीबीएस छात्र हिमांशु चौधरी पुत्र सतीश निवासी नई बस्ती, सुनहरा रोड, रुड़की और उसकी पत्नी गीता फरार हैं।

यह भी पढ़ें :  फाइनेंसर की चाकू से निर्मम हत्या, परिजनों की सूझबूझ से आरोपी कमरे में कैद; पुलिस ने किया गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!