ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। लॉगव्यू पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ धूम धाम से किया गया । कार्यक्रम के प्रथम दिन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो0 कंचन पाण्डे (रिटायर्ड आई0आई0टी मुम्बई) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न रंगा रंग कार्यक्रमों द्वारा सामाजिक संदेश दिये गये। जिसमे छात्रों द्वारा देशभक्ति भरे ग्रुप शॉग बालीवुड गानों पर डांस का प्रस्तुतीकरण किया गया। छात्रों द्वारा विभिन्न योग मुद्राओं का प्रर्दशन करके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया तथा अंग्रेजी नाटक में जुडस द्वारा जीजस को दिये गए धोके का प्रदर्शन किया गया। इसके उपरान्त मेधावी छात्रांे को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आल राउन्डर अवार्ड, मोस्ट पापुलर अवार्ड, मोस्ट रेगुलर अवार्ड, तथा विभिन्न हाउसों को विभिन्न ट्राफिया प्रदान की गयीं।

मुख्य अतिथियों ने विभिन्न कार्यक्रमों के सफल व रोचक आयोजन के लिए खुशी जाहीर की। उन्होने छात्रों से। उन्होने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हंे विद्यार्थी जीवन का महत्व समझाया तथा उन्हें भारतीय संस्कृति की अनेकता में एकता का सम्मान करने के लिए आग्रह किया।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया तथा विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय संरक्षक श्रीमती सुनीता त्रिपाठी, विद्यालय प्रबन्धन के अध्यक्ष प्रो0 श्री एच0 बी0 त्रिपाठी, सनवाल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अमनदीप इमेनुअल, वृदावन स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती राखी साह अन्य अतिथिगण, अध्यापकगण, अभिभावकगण तथा समस्त विद्यालय कर्मचारी सहयोग के लिए मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन मास्टर राज्यवर्धन त्रिपाठी, अभिज्ञान लोहनी तथा मास्टर गर्वित टम्टा ने किया।

यह भी पढ़ें :  महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का धरना, 33% आरक्षण लागू करने की मांग

You missed

error: Content is protected !!