ब्रेकिंग न्यूज़
स्कालर्स एकेडमिक होम विद्यालय में मेधावियों का सम्मान, “उड़ान” समारोह में छात्र हुए सम्मानितकूटा ने जानकी उप्रेती एवं मोहन नेगी की बड़ी बहन के निधन पर जताया शोकशांति व्यवस्था से खिलवाड़ व सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया तो नहीं बख्शेंगे’— SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर नमाज़ और कुर्बानी की अनुमति नहीं: नियम विरुद्ध आयोजन करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही; बकरीद त्यौहार व पर्यटन सीजन पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा: भारी पुलिस बल तैनात, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत होगी कार्यवाहीनैनीताल पुलिस को मिला हाईटेक बूस्ट, अब ड्रोन से होगी ट्रैफिक और कानून व्यवस्था की निगरानीहल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, पनीर-मसालों के सैंपल जांच को भेजे
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। 5 और 6 मार्च 2025, वाइल्ड टस्कर्स सोसाइटी द्वारा मनोरा बर्ड फेस्टिवल (द्वितीय संस्करण 2025) का आयोजन बलौट रिसोर्ट सूर्याजाला तहसील नैनीताल में किया जा रहा है।

संस्था के अध्यक्ष विकास किरौला के अनुसार इस आयोजन में देशभर के प्रख्यात बर्ड फोटोग्राफर, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट और बर्ड वॉचर हिस्सा लेंगे।

इस फेस्टिवल का उद्देश्य मनोरा रेंज के ज्योली भुजियाघाट सुर्या झाला, दोगडा और करवा क्षेत्रों में पक्षियों की विविधता को बढ़ावा देना और जागरूकता फैलाना है।

इस कार्यक्रम में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल, राजस्थान, गोवा, दिल्ली, देहरादून समेत कई राज्यों से प्रतिभागी पहुंचेंगे।

फेस्टिवल के दौरान Canon India द्वारा फोटोग्राफी के अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे और बर्ड फोटोग्राफी की टेक्निकल जानकारी दी जाएगी। गुजरात के प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट विशाल ठाकुर और प्रख्यात बर्ड वॉचर व गाइड गनी शमा इस दो दिवसीय आयोजन का संचालन करेंगे।

गौरतलब है कि अप्रैल 2024 में आयोजित पहले बर्ड फेस्टिवल के दौरान लगभग 155 प्रजातियों के पक्षियों की पहचान की गई थी।

जिनमें ब्रोडबिल, कॉलर्ड फाल्कोनेट, ब्राउन बुबुक, लार्ज टेल नाइटजार और गोल्डन ओरिओल प्रमुख थे।

इस बार, नई प्रजातियों की खोज भी इस फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण होगी।

यह भी पढ़ें :  कूटा ने जानकी उप्रेती एवं मोहन नेगी की बड़ी बहन के निधन पर जताया शोक

You missed

error: Content is protected !!