ब्रेकिंग न्यूज़
कूटा ने जानकी उप्रेती एवं मोहन नेगी की बड़ी बहन के निधन पर जताया शोकशांति व्यवस्था से खिलवाड़ व सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया तो नहीं बख्शेंगे’— SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर नमाज़ और कुर्बानी की अनुमति नहीं: नियम विरुद्ध आयोजन करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही; बकरीद त्यौहार व पर्यटन सीजन पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा: भारी पुलिस बल तैनात, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत होगी कार्यवाहीनैनीताल पुलिस को मिला हाईटेक बूस्ट, अब ड्रोन से होगी ट्रैफिक और कानून व्यवस्था की निगरानीहल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, पनीर-मसालों के सैंपल जांच को भेजेहल्द्वानी में ईद को लेकर प्रशासन सख्त, सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज़ व कुर्बानी पर रोक
खबर शेयर करे -

नैनीताल के नैंसी कॉलेज आफ नर्सिंग ज्योलिकोट के द्वारा चार दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर, कुमाऊं नरेंद्र सिंह जंगपांगी ने पहाड़ी क्षेत्रों के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैन्सी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ज्योलिकोट द्वारा पूरे कुमाऊं क्षेत्र में चार दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में 240 छात्राएं एवं 14 शिक्षक – शिक्षिकाएँ भाग के रहे हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पोस्टर, स्लोगन, बैनर और स्वास्थ्य संबंधी पर्चियों का वितरण करेंगी। छात्राएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को स्वस्थ रहने, स्वच्छता अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति प्रेरित करेंगी।

प्रथम दिन आज कार्यक्रम की शुरुआत में चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर, कुमाऊं श्री नरेंद्र सिंह जंगपांगी ने पहाड़ी क्षेत्रों के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जबकि माननीय मेयर श्री गजराज बिष्ट ने मैदानी क्षेत्रों के लिए बसों को रवाना किया।

इस अवसर पर नैन्सी एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह, कॉलेज की प्राचार्या अल्फोंसा मैथ्यू, मुख्य प्रशासक देवतोश, एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इस सामाजिक पहल के माध्यम से छात्राएँ चार दिनों तक पूरे कुमाऊं क्षेत्र में रहकर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश फैलाएंगी और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी। इस कार्यक्रम की व्यापक सराहना की गई और यह एक सफल पहल साबित हुआ।

यह भी पढ़ें :  आपका राशिफल : 25 मई 2026

You missed

error: Content is protected !!