हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित सरस मेला पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी है। एक मार्च से शुरू हुए इस मेले में देशभर से आए स्वयं सहायता समूहों (SHGs) ने 250 स्टॉल लगाए हैं।

जिनमें स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों की बिक्री हो रही है,कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मुख्य विकास अधिकारी अशोक पांडे और उनकी टीम के साथ मेले का निरीक्षण किया।

उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर उनके उत्पादों और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कुछ उत्पादों की खरीदारी भी की और आम जनता से अपील की कि वे स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक खरीदें ताकि महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

दीपक रावत ने कहा कि सरस मेले का अधिक प्रचार-प्रसार होना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यहां पहुंचें और उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिले

उन्होंने इस पहल को महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार के लिए महत्वपूर्ण बताया और आशा जताई कि यह मेला अत्यधिक सफल रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, सभी 70 सीटों पर वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.