ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ चुनाव संपन्न हुए 

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ चुनाव में आज दिनांक 9नवंबर 2023को चुनाव संपन्न हुए। आज प्रातः से ही चुनाव संबंधी विभिन्न प्रक्रिया हुई,जिसमे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष छात्रा, सचिव तथा संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव प्रक्रिया में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव परिसर निदेशक डी एस बी परिसर नैनीताल निदेशक प्रो.नीता बोरा, डी एस डब्लू डी एस बी परिसर नैनीताल प्रो.संजय पंत, छात्र महासंघ चुनाव प्रो ललित तिवारी ने कहा की 

विश्वविद्यालय छात्र महासंघ 2023 24 के चुनाव आज संपन्न हुए हैं। 6 विजय जो प्रत्याशी उम्मीदवार जो पदाधिकारी हैं वह सभी निर्गुण चुने गए और इसके लिए हमारी जो डीएसडब्ल्यू की टीम है हमारी प्रॉपर्टी की टीम है और हमारे प्राध्यापक है।

उन्होंने बहुत मेहनत लगे कर्मचारियों ने बहुत मेहनत लगे और छात्रों ने भी बहुत एक अनुशासन का परिचय दिया जिसके तहत आज सभी पदाधिकारी अध्यक्ष उपाध्यक्ष के दो पद में एक महिला छात्र उपाध्यक्ष भी है सचिव कोषाध्यक्ष और निर्विरोध के रूप में भरे जा सके

अधिकारी प्रो.ललित तिवारी तथा कुलानुशासक प्रो.एचसीएस बिष्ट सहित अन्य प्राध्यापकों की बनी समितियों ने प्रक्रिया संपन्न की।

अध्यक्ष पद पर पीयूष जोशी,उपाध्यक्ष पद पर सचिन फुलारा,उपाध्यक्ष छात्रा पद पर साक्षी टमटा,सचिव पद पर भावेश सिंह सौंतियाल,संयुक्त सचिव पद पर आदित्य गौतम,तथा कोषाध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव अधिकारी प्रो ललित तिवारी ने चुनाव परिणाम घोषित किए तथा विजय प्रत्याशी को सपथ दिलाई । निदेशक डी एस बी परिसर तथा डी एस डावलु ने प्रमाण पत्र वितरित किए । अंत में सभी प्राधायापको ,कर्मचारियों ,जिला प्रशासन ,पुलिस प्रसासन ,मीडिया ,विद्यार्थियों , सहित सभी का धन्यवाद किया गया इस प्रक्रिया में

प्रो.. आर सी , ,प्रो.रमेश चंद्र, प्रो. सुषमा टम्टा ,प्री गीता तिवारी ,,प्रो.नीलू लोधियाल,प्रो.आशीष तिवारी, डॉ.रीतेश साह, डॉ. विजय कुमार, डॉ.हिमांशु लोहुनी,डॉ.सुहैल जावेद,डॉ.गगन होठी, , डॉ.अशोक कुमार, डॉ.जीवन उपाध्याय,डॉ.निधि वर्मा , डॉक्टर रिचा गिनवाल,डॉक्टर नंदन मेहरा ,डॉक्टर संदीप मैंडोली , डॉ.तेज प्रकाश , डॉ.हर्ष चौहान , डॉ.हृदेश शर्मा, डॉ.दीपक मेलकानी, डॉ.मोहित रौतेला सहित नवीन जोशी , राजेंद्र ढैला ,देव सिंह ,गणेश ,नवीन तिवारी , एस ओ मल्लीताल धर्मवीर सोलंकी सहित पुलिस दल ,प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों ने महत्त्वपूर्ण सहयोग किया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, धुंध और पहाड़ों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

You missed

error: Content is protected !!