ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी नैनीताल ने हल्द्वानी में किया होली मिलन समारोह का आयोजन

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी द्वारा रंगों के त्यौहार होली के शुभवसर पर हल्द्वानी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ मीडिया बंधुओं के साथ होली मनाई गई। एसएसपी द्वारा सभी को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की गई तथा मीडिया के कार्यों द्वारा समाज में दिए जा रहे योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम में  नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा समेत पत्रकार बंधुओं द्वारा भी अपने गीतों से शमा बांधा।

सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मनाई तथा पुलिस के साथ मिलकर समाज के उत्थान में बढ़ चढ़कर कार्य करने का संकल्प लिया।

होली मिलन समारोह के दौरान हल्द्वानी शहर में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधु तथा पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने शानदार गीत गाकर सभी मीडिया कर्मियों व पुलिस अधिकारियों को मंत्र मुग्ध किया।

यह भी पढ़ें :  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मनोज पाठक को पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और सक्रिय भूमिका को मिला सम्मान

You missed

error: Content is protected !!