ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

नेशनल हाईवे 109 पर ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर ,बाइक सवार को घसीटता ले गया ट्रक,युवक की मौत

रूद्रपुर। नेशनल हाईवे 109 पर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। ट्रक कुछ दूरी तक बाइक सवार को घसीटता ले गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है।

मूलरूप से गंगोलीहाट के चौढ़ियार निवासी जगदीश चंद्र पंत (41) अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ हल्द्वानी के देवलचौड़ में रहते थे।

वे मेट्रोपोलिस मॉल में स्थित ईजी बॉय के कपड़े के शोरूम में मैनेजर थे। मंगलवार सुबह वे रोजाना की तरह से बाइक पर हल्द्वानी से रुद्रपुर आ रहे थे।

पंतनगर मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनको चपेट में ले लिया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको आनन-फानन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ट्रक चालक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले ग। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें :  मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा, अधिशासी अभियंता पर डीएम की सख्त कार्रवाई

You missed

error: Content is protected !!