हल्द्वानी। लंबे समय राज्य के एसडीआरएफ का नेतृत्व कर रही रिद्धिम अग्रवाल को डीआईजी कुमाऊं बनाया गया है डीआईजी कुमाऊं का कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुई रिद्धिम अग्रवाल ने अपनी प्राथमिकताएं बताई।

उन्होंने कहा कि उनके लिए मैन्युअल पुलिसिंग, साइबर क्राइम, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा जैसे कई गंभीर चुनौतियां हैं। इसके अलावा पर्यटन व धार्मिक पर्यटन को लेकर यातायात व्यवस्था भी किसी चुनौती से काम नहीं है।

कुमाऊँ DIG ने कहा की रेंज के सभी अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके बेहतर पुलिसिंग करते हुए अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारु करने सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि फरियादियों से बदसलूकी करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की काउंसलिंग और थाने चौकियों से शिकायत कर्ताओं को बार-बार चक्कर न लगाने पड़े इसके लिए भी बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल में यूपीसीएल के 30 कर्मचारियों को मिलेगी एआई की ट्रेनिंग, दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.