ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना एक युवती को भारी पड़ गया। दोस्ती से नाराज युवक के परिजनों ने लड़की के घर पहुंच कर उसकी पिटाई कर डाली। युवक रामपुर का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर हुई जान पहचान और बातचीत से नाराज रामपुर के युवक के परिवार वाले हल्द्वानी आ गए।

यहां उन्होंने युवती पर आरोप लगाते हुए उसके ही घर में उसकी पिटाई कर दी।

पुलिस के अनुसार भोटिया पड़ाव क्षेत्र में एक युवती अपने परिवार वालों के साथ किराये के मकान में रहती है।

वह मूल रूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली है। शिकायत में बताया कि युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये रामपुर के एक युवक से हो गई। बातचीत भी हुई और यह बात युवक के परिवार वालों को पता चल गई।

जिसके बाद युवक के परिजनों ने युवती के बारे में जानकारी हासिल की और गाड़ी से हल्द्वानी आ गए। हल्द्वानी आने के बाद वह सीधे युवती के घर पहुंच गए। वहां विवाद हो गया और इन लोगों ने युवती की पिटाई कर दी।

इस मामले में पुलिस ने युवती की तहरीर पर रामपुर निवासी साक्षी, आरती, अमन और गौरव के खिलाफ मारपीट, धमकी देना, अपमान करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें :  समय पर इलाज न मिलने से पूर्व प्रधान की मौत, अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; डीएम ने दिए जांच के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!