ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

हल्द्वानी। घर से परीक्षा देने स्कूल को निकाला 9वीं क्लास का छात्र लापता हो गया। जब छात्र देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद तुरंत पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

फुटेज में छात्र जंगल की ओर जाता दिखा। तलाश के दौरान पुलिस और परिजनों को छात्र की स्कूटी और कॉपी किताबें गोरापड़ाव बाईपास के पास जंगल में जली हुई मिली है।

पुलिस के अनुसार टीपीनगर चौकी क्षेत्र के जीतपुर नेगी वार्ड न. 56 निवासी प्रतिष्ठित कारोबारी योगेश मिश्रा का 15 वर्षीय बेटा यथार्थ मिश्रा शहर के नामी स्कूल का 9वीं का छात्र है। इन दिनों छात्र के एग्जाम चल रहे हैं।

गुरुवार को छात्र घर से रोज की तरह स्कूल के लिए निकला, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों को चिंता होने लगीं उन्होंने उसे खोजना शुरू किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कंट्रोल रूम से सीसीटीवी फुटेज निकाले तो पाया कि छात्र गोरापड़ाव बाईपास जंगल की ओर जाता दिखाई दिया था।

फुटेज के आधार पर देर रात पुलिस व परिजन जंगल की ओर खोजबीन की। जंगल किनारे स्कूटी और कापी-किताबें जली मिलीं। फिलहाल छात्र का पता नहीं चल सका है।

कोतवाल राजेश यादव ने बताया गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जंगल में पुलिस ने मोबाइल, टॉर्च की रोशनी से देर रात तक सर्च अभियान चलाया पर अभी कोई सुराग नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें :  आउटसोर्स कर्मचारियों ने उठाई समान कार्य-समान वेतन की मांग, आंदोलन की चेतावनी

You missed

error: Content is protected !!