नैनीताल में नवनियुक्त कुमाऊं पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने महानिरीक्षक कार्यालय मे प्रेस वार्ता की

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नवनियुक्त कुमाऊँ पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय नैनीताल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कुमाऊँ क्षेत्र में राजस्व पुलिस से 6 चौकियां और 3 थाने रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर हुए है।

जिसके सम्बंध में उनके द्वारा जनपद के सभी एसएसपी, एसपी, व एडिशनल एसपी को इन क्षेत्रों में जाकर रात्रि विश्राम करने के साथ ही लोगों से संवाद स्थापित कर जनता में पुलिस का विश्वास बढ़ाने और बेहतर पुलिसिंग करने का प्रयास करने के निर्देश दिए है।

ताकि आमजन की समस्याओं को हल किया जा सके और पुलिस के प्रति उनका विश्वास बड़ सके।

उन्होंने कहा पर्यटन सीजन के दौरान जाम से निपटने के लिए एक बेहतर ट्रैफिक बनाने के साथ ही उनकी प्राथमिकता होगी कि पर्यटकों से प्रत्येक पुलिसकर्मी व्यवहार कुशलता से पेश आए ताकि कुमाऊँ की एक अच्छी छवि पर्यटक यहां से लौटे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू विवाद में तेज हुई जांच, साक्ष्य जुटाने बरेली पहुंची पुलिस टीम
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.