युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने हेतु नैनीताल पुलिस का लगातार कड़ा प्रहार

वनभूलपुरा पुलिस ने एक नशे के सौदागर को नशीले इंजेक्शन के साथ किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अन्तर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उददेश्य से जनपद में नशे के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों/एसओजी को कडे़ निर्देश दिये गये हैं।

 क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में  नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त मोहम्मद फुरकान पुत्र मोहम्मद शफी निवासी लाइन नंबर 8 अब्दुल्ला बिल्डिंग के सामने वार्ड नंबर 21 बनभूलपुरा उम्र 23 वर्ष को कुल- 42 नशे के इंजेक्शन की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  तारा जन सेवा समिति के विशाल कन्या पूजन में 151 कन्याओं का पूजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.