नैनीताल के मल्लीताल बोट हाउस क्लब के समीप रात के समय लगी बिजली के खंबे से खुमारी के पेड़ में लगी आग

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। बोट हाउस क्लब के समीप खुमारी के पेड़ में लगी आग। पेड़ के पास बिजली के पोल से शार्ट सर्किट के कारण लगी आग। पास में मरम्मत के लिए रखी नाव बाल बाल बची।
नैनीताल में देर रात 9:00 बजे बोट हाउस क्लब के समीप बोट स्टैंड के पास खुमारी के पेड़ में अचानक आग लग गई। पेड़ में आग की लपटें देख दमकल विभाग को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुँची दमकल के टीम ने बाल्टी से पेड़ में पानी डाल कर आग पर काबू पाया। बताया कि पेड़ के समीप बिजली के पोल में शार्ट सर्किट होने के कारण चिंगारी पेड़ पर गिर गई और देखते ही देखते पेड़ में आग लग गई।

वही बोट स्टैंड में मरम्मत के लिए रखी नाव बाल बाल बची। स्थानीय द्वारा पेड़ में लगी टैक्सी चालक सोनू ने आग को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

मौके में मौजूद है फायरमैनअर्जुन सिंह राणा, चालक सलामत जान, फायरमैन, हर्ष, वीरेश, किशोर सिंह आदि फायर कर्मी मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल के मेहरागांव में बड़ा हादसा: निर्माण स्थल पर मलबा गिरने से महिला समेत दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.