ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणनैनीताल सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के दौरान मेडिकल स्टोर में टीम द्वारा निरीक्षण

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं  जिला न्यायाधीश  अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल  सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में जिले में सुरक्षित दवा सुरक्षित अभियान के अंतर्गत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल  बीनू गुलयानी द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती मीनाक्षी एवं टीम के साथ  नैनीताल व हल्द्वानी स्थित विभिन्न मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी दवा ,दवा की बिक्री एवं खरीद,दवा की स्टोरेज, सी सी टी वी कैमरा,आदि बिंदुओं के संबंध में निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर मेडिकल स्टोर को नोटिस दिए गए एवं मानकों के अनुरूप स्टोर का संचालन न किए जाने कारण एक स्टोर के लाइसेंस निलंबन हेतु संस्तुति की गई।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत

You missed

error: Content is protected !!