रिपोर्टर  – गोविंद राना 

पिथौरागढ़/मुनस्यारी। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष मुकेश मेहता के नेतृत्व में तल्ला जोहार के युवाओं द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को राजकीय एलोपेथिक स्वास्थ्य केंद्र क्वीटी से बिना प्रतिस्थानी के चिकित्सक के स्थानांतरण के सम्बन्ध में ज्ञापन प्रेषित किया गया।

जिसमें जिला चिकित्सा अधिकारी(पिथौरागढ़ ) से वार्ता की गई और उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा है ,की राजकीय एलोपैथिक केंद्र क्वीटी में सेवा दे रहे चिकित्सक का तब तक स्थानांतरण नहीं किया जायेगा ।तल्ला जोहार के युवाओं द्वारा मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को चिकित्सक के स्थानांतरण के सम्बन्ध में ज्ञापन किया गया प्रेषित

जब तक राजकीय एलोपैथिक केंद्र क्वीटी में कोई नया चिकित्सक नहीं आ जाता।अगर ऐसा नहीं होता है तो समस्त ग्रामसभाओं के जनप्रतिनिधियों व समस्त देवतुल्य जनता के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा।।

ज्ञापन देने वाले में राजन मेहता, त्रिभुवन मेहता,नरेंद्र मेहता,दुर्गेश मेहता,रमेश बसेड़ा,मोहित मेहता आदि उपस्थित रहे।

तल्ला जोहार के युवाओं द्वारा मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को चिकित्सक के स्थानांतरण के सम्बन्ध में ज्ञापन किया गया प्रेषित

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर, ₹7,412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी; खिलाड़ियों को मुफ्त बस यात्रा का लाभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.