हल्द्वानी।  मोटाहल्दू के पास नेशनल हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।

किसी तरह कार का दरवाजा तोड़ घायलों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद 108 से अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद कार सड़क पर तीन बार पलट गई।

इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना का कारण कार चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर हापुड़ निवासी से घर लौट रहे थे। कार में हर्ष शर्मा, सरवन शर्मा, हिमांशु शर्मा, दिव्यांशु शर्मा और सचिन आत्रो सवार थे। इसी समय चालक को झपकी आ गई।

जिस कारण कार नेशनल हाईवे 109 मोटाहल्दू के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार तीन बार सड़क पर पलटी और काफी दूर तक घिसटती चली गई।

बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह पांचों घायलों को कार का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला।

इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा। चिकित्सकों ने इलाज करने के बाद उन्हें घर भेज दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में महिला जज के अपहरण की कोशिश का आरोप, रैपिडो चालक पर FIR; सुनसान गली में ले जाकर धमकाने का दावा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.