ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दिए सघन चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देशहल्द्वानी : मुखानी में महिला की मौत मामले में नया मोड़: सोने के आभूषण और आर्थिक लेनदेन का विवाद आया सामने, बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राजमुक्तेश्वर में बड़ा हादसा: पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत 20 घायल; एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियानघुंघरुओं की झंकार के साथ गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश, सुजाता नृत्यालय की कथक प्रस्तुति में दिखेगा देशभक्ति का रंगमिशन रामनगर अस्पताल: राहुल सिंह दरम्वाल की सीधी चेतावनी, व्यवस्थाओं में सुधार के लिए CMS के साथ बना मास्टर प्लान
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बिहार के बैरिया चंपारण में नाबालिग युवक के साथ मिली।

इस मामले में नाबालिग को भगाने के आरोपी युवक समेत उसके माता-पिता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ठेला लगाकर परिवार का गुजर-बसर करता है।

पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 15 नवंबर को उसकी नाबालिग बेटी को बिहार के बैरिया चंपारण निवासी सूरज बहला-फुसलाकर भगा ले गया।

इस पर परिजनों ने मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। 21 मार्च 2025 को मुखानी थाने की महिला दरोगा दीपा जोशी टीम के साथ बिहार गई और नाबालिग को बरामद कर आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया।

मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि पुलिस टीम बिहार से नाबालिग और आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई है।

दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर अपहरण के साथ ही पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई हैं।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डॉ. डीएस भाकुनी का निधन, शिक्षा जगत में शोक

You missed

error: Content is protected !!