ईद से पहले भारतीय जनता पार्टी  गरीब मुसलमानों को तोहफा बांटने का अभियान शुरू कर रही है।

बीजेपी के अल्पसंख्यक ‘सौगत-ए-मोदी’ अभियान चलाकर 32 लाख गरीब मुसलमानों को गिफ्ट देगी।

मंगलवार को यह अभियान दिल्ली के निजामुद्दीन से शुरू होगा। अभियान की निगरानी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। बीजेपी का कहना है कि गरीब मुसलमान भी शान से ईद मना सकें, इसके लिए उन्हें एक किट गिफ्ट की जाएगी।

बीजेपी के 32 हजार कार्यकर्ताओं को यह काम सौंपा गया है। बीजेपी का हर कार्यकर्ता एक मस्जिद की जिम्मेदारी लेगा। इस तरह से देशभर में 32 हजार मस्जिदों को कवर किया जाएगा।

इसके बाद गरीब मुसलमानों को ईद से पहले ही गिफ्ट दिया जाएगा। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि ईद, भारतीय नववर्ष, नौरूज, ईस्टर, गुड फ्राइडे को देखते हुए बीजेपी यह अभियान चला रही है।

उन्होंने कहा कि बहुत सारे ऐसे अल्पसंख्यक हैं जो कि अपना त्योहार भी ठीक से नहीं मना पाते हैं। ऐसे में उन्हें बीजेपी ‘सौगात-ए-मोदी’ पेश करेगी। इसके अलावा जिला स्तर पर ईद मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

अल्पसंख्यक मोर्चा में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी यासिर जिलानी ने कहा कि यह अभियान मुस्लिम समुदाय के लिए योजनाओं को प्रमोट करने के लिए चलाया जा सके जिससे कि एनडीए को भी राजनीतिक समर्थन मिले।

पवित्र रमजान के महीने में ईद से पहले बीजेपी का यह अभियान बेहद अहम माना जा रहा है। इस अभियान से बीजेपी 32 लाख मुस्लिम परिवारों तक पहुंचना चाहती है।

सौगात-ए-मोदी किट में कपड़े, सेंवइयां, खजूर, मेवे और चीनी होगी। इसके अलावा महिलाओं को दी जाने वाली किट में सूट का कपड़ा होगा और पुरुषों की किट में कुर्ता पायजामा का कपड़ा होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक किट की कीमत 500 से 600 रुपये होगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में मोबाइल को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, कुछ देर बाद पेड़ से लटकी मिली महिला
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.