ब्रेकिंग न्यूज़
स्कालर्स एकेडमिक होम विद्यालय में मेधावियों का सम्मान, “उड़ान” समारोह में छात्र हुए सम्मानितकूटा ने जानकी उप्रेती एवं मोहन नेगी की बड़ी बहन के निधन पर जताया शोकशांति व्यवस्था से खिलवाड़ व सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया तो नहीं बख्शेंगे’— SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर नमाज़ और कुर्बानी की अनुमति नहीं: नियम विरुद्ध आयोजन करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही; बकरीद त्यौहार व पर्यटन सीजन पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा: भारी पुलिस बल तैनात, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत होगी कार्यवाहीनैनीताल पुलिस को मिला हाईटेक बूस्ट, अब ड्रोन से होगी ट्रैफिक और कानून व्यवस्था की निगरानीहल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, पनीर-मसालों के सैंपल जांच को भेजे
खबर शेयर करे -

मेरठ में ड्रम कांड के बीच पत्नी की धमकी… पति से कहा-ऐसे टुकड़े करूंगी, जैसे उसने किए थे…

मेरठ के सौरभ हत्याकांड मामले की चर्चा चारो ओर हो रही है। वहीं इस मर्डर केस का असर कुछ इस कदर लोगों के दिमाग पर रहा है कि अब एक पत्नी ने अपनी पति को खुली धमकी दे दी हैं. बता दें, मेरठ की ही एक कॉलोनी में रहने वाले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपना आपा खो दिया और युवक के सिर पर ईंट मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं, इसके बाद पत्नी ने अपने पति को धमकी दे डाली कि अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो वह उसे काटकर ड्रम में डाल देगी।

पति को किया प्रताड़ित

इस घटना के बाद घायल पति इस मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा और थाने में जाकर अपनी आपबीती सुनाई। हालांकि पत्नी ने इन आरोपों से साफ इंकार किया है। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी आए दिन उससे झगड़ा करती रहती है।

कई बार लोगों ने उसको समझाने की कोशिश की। रविवार रात जब युवक शराब पीकर घर पहुंचा तो पत्नी ने उसके साथ झगड़ा किया। इसके बाद पत्नी ने उसके हाथ को दांतों से काट लिया। यही नहीं जब वह सो रहा था तो उसे खींचकर उठाने लगी। विरोध करने पर पत्नी ने ईंट से पति के सिर पर हमला कर दिया।

पुलिस ने युवक का कराया मेडिकल

इस घटना के बाद महिला बच्चों को लेकर थाने पहुंच गई। वहीं लहूलुहान युवक भी अपने पिता के साथ थाने पहुंचा और घटना के बारे में बताने लगा। पत्नी का कहना है कि युवक के आरोप झूठे हैं।

वह कमाई का पैसा शराब में उड़ा देता है, ऐसे में घर के खर्च को लेकर दिक्कत होती है। इस वजह से घर में झगड़ा होता है। फिलहाल पुलिस ने युवक का मेडिकल कराया है और मामले की जांच की जा रही है.

सौरभ मर्डर केस

गौर करने वाली बात यह है कि मेरठ में ही बीते 3 मार्च को मर्डर जैसे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। जहां मेरठ की रहने वाली मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद दोनों ने युवक के शव के टुकड़े कर प्लास्टिक के ड्रम में भरकर सीमेंट से सील कर दिए। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : श्रीमद् भागवत कथा में गूंजा कृष्ण जन्म और भक्त प्रह्लाद का प्रसंग, श्रद्धालु हुए भावविभोर

You missed

error: Content is protected !!