ब्रेकिंग न्यूज़
स्कालर्स एकेडमिक होम विद्यालय में मेधावियों का सम्मान, “उड़ान” समारोह में छात्र हुए सम्मानितकूटा ने जानकी उप्रेती एवं मोहन नेगी की बड़ी बहन के निधन पर जताया शोकशांति व्यवस्था से खिलवाड़ व सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया तो नहीं बख्शेंगे’— SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर नमाज़ और कुर्बानी की अनुमति नहीं: नियम विरुद्ध आयोजन करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही; बकरीद त्यौहार व पर्यटन सीजन पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा: भारी पुलिस बल तैनात, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत होगी कार्यवाहीनैनीताल पुलिस को मिला हाईटेक बूस्ट, अब ड्रोन से होगी ट्रैफिक और कानून व्यवस्था की निगरानीहल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, पनीर-मसालों के सैंपल जांच को भेजे
खबर शेयर करे -

भीमताल। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में विभागीय परिषद कार्यक्रमों के तहत राजनीति विज्ञान परिषद और अंग्रेजी परिषद के द्वारा विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।
अंग्रेजी परिषद में विभागीय अध्यक्ष डॉ निर्मला रावत के नेतृत्व में पोस्टर प्रतियोगिता विविध युगों में अंग्रेजी साहित्य की यात्रा का आयोजन किया गया ।
जबकि राजनीति विज्ञान की विभागाअध्यक्ष  नीमा पंत के नेतृत्व में निबंध प्रतियोगिता भारतीय संविधान में नागरिकों के लिए मौलिक अधिकार विषय के साथ आयोजन किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती द्वितीय मयंक एवं तृतीय स्थान पर तनुजा सांत्वना चित्रा भंडारी एवं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तनुजा द्वितीय स्थान खुशी और तृतीय स्थान पर चित्रा भंडारी रही।

प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी ने सभी विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
निर्णायक मंडल में प्रोफेसर माया शुक्ला और  हरेश राम रहे ।

इस अवसर पर  हिमांशु बिष्ट,  दीप्ती , गणेश बिष्ट,  कुंदन गोस्वामी,  कमलेश उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 20 मई 2026

You missed

error: Content is protected !!