ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

गाने की आवाज कम करने को कहना पड़ा महंगा, काटी हाथ की उंगली,गुस्साए दुकानदार ने व्यक्ति के साथ की मारपीट

हल्द्वानी। काठगोदाम थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति को पड़ोसी दुकानदार से गाने की तेज आवाज कम करने को कहना महंगा पड़ गया। गुस्साए दुकानदार ने व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इतना ही नहीं दुकानदार ने उसके दाहिने हाथ की अंगुलियों को अपने मुंह दबा लिया। हाथ की एक अंगुली दांत से काटकर अलग कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तुलसी नगर पॉलीशीट वार्ड नंबर 5 निवासी महेंद्र सिंह ठकुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोस में जयराज खड़का पुत्र लाल सिंह खड़का निवासी कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढूंगा की बिजली के सामान की दुकान है।

आरोप है कि दुकानदार रात में अक्सर तेज आवाज में गाने बजाता है। इससे बच्चों को पढ़ाई करने में दिक्कत होती है। कहा, जयराज 8 नवंबर की रात करीब साढ़े 9:30 बजे भी तेज आवाज में गाने बजा रहा था।

बच्चों के स्कूल में टेस्ट चल रहे थे तो वह पढ़ाई कर रहे थे। इसीलिए वह जयराज से गाने की आवाज कम करने के लिए कहने गए। इस पर जयराज भड़क गया। गाली गलौज करते हुए हाथापाई पर शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी ने उनके दाहिने हाथ की एक अंगुली दांत से काटकर अलग वन टी। अंगली टाथ से अलग होकर जामीन पर गिर गई।

यह भी पढ़ें :  सीएम धामी ने 676 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, बिजली, पेयजल, सोलर लाइट और निकाय विकास को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
error: Content is protected !!