हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला मोबाइल शॉप के मालिक के प्रेम में पड़ गई।

 इस बात की भनक महिला के पति को लगी तो उसने पहले घर पर मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। अंततः उसने पुलिस की मदद ली।
मामले की जानकारी के अनुसार, इलाके में स्थित एक मोबाइल शॉप पर महिला का आना-जाना था।

इस दौरान उसकी दुकान मालिक से बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बताया जा रहा है कि मोबाइल शॉप मालिक ने महिला को एक मोबाइल फोन भी उपहार में दिया, जिसके बाद दोनों के बीच घंटों बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।
पति को जब इस रिश्ते की जानकारी मिली, तो उसने अपनी पत्नी को समझाने का प्रयास किया।

मगर पत्नी अपने प्रेम प्रसंग को लेकर अडिग रही। आखिरकार, परेशान पति गुरुवार को हल्द्वानी कोतवाली पहुंचा और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला और उसके प्रेमी दोनों को थाने बुलाया और दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई।

कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि महिला के पति की ओर से मोबाइल शॉप मालिक के खिलाफ शिकायत दी गई थी, लेकिन दोनों पक्षों में आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया।

फिलहाल पुलिस ने दोनों को समझाइश देकर मामला शांत कर दिया है और आगे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने की अपील की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा असर: ललित जोशी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.