ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ानगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की कार्यकारिणी बैठक में आय बढ़ाने पर जोर, दुकानों के नामांतरण प्रस्तावों को मिली मंजूरी
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में मम्मी-मम्मी चीखती रही मासूम, Reel के चक्कर में गंगा में बह गई महिला

उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि वीडियो शूट के चक्कर में एक महिला चंद सेकेंड में ही गंगा नदी में डूब जाती है और पीछे एक मासूम बच्ची मम्मी-मम्मी चीखती रही। वो चीख इतना विचलित कर देने वाली थी कि जिसने भी ये वीडियो देखा वह दंग रह गया।

घटना उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट की है। अपने परिवार के साथ यहां घूमने आई नेपाल मूल की महिला भागीरथी नदी में रील बनाने के चक्कर में बह गई। यह घटना कल यानी सोमवार दोपहर की बताई जा रही है।

रील बनाते-बनाते महिला ने रियल लाइफ को ही खो दिया। गंगा घाट किनारे महिला रील बना रही थी। पानी काफी ठंडा था और बहाव बहुत तेज। महिला ने बिना किसी सुरक्षा उपाय के नदी में उतरकर रील बनाना शुरू किया।

उस समय अचानक महिला का पैर फिसला और वह नदी की तेज धारा में बह गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोग कुछ समझ नहीं पाए। महिला की छोटी बच्ची घाट पर ही खड़े होकर “मम्मी-मम्मी” चिल्लाती रही लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीआरएफ तथा स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बड़े पैमाने पर खोज अभियान शुरू किया। हालांकि रेस्क्यू टीम द्वारा काफी ढूंढने के बाद भी महिला का पता नहीं चल पाया है।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के चक्कर में लोग किस हद तक जा सकते हैं।
उत्तरकाशी प्रशासन और स्थानीय पुलिस महिला की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में रिश्तों का खौफनाक कत्ल: बेटी-दामाद ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या , दोनों फरार

You missed

error: Content is protected !!