लालकुआं।  रेलवे ट्रैक के पास घूम रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई, उक्त घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बरेली रोड पर एक राजमिस्त्री की ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गंभीर हालत में एसटीएच ले जाया गया। लेकिन, जान नहीं बच सकी।

पुलिस के अनुसार मोटाहल्दू निवासी 38 वर्षीय प्रमोद कुमार मंगलवार देर रात बेरीपड़ाव क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास घूम रहा था। इस दौरान वो ट्रेन की चपेट में आ गया।

इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के दो कैंसर मरीजों का मैक्स अस्पताल वैशाली में सफल इलाज, आधुनिक सर्जरी से मिली राहत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.