ब्रेकिंग न्यूज़
आदर्श नवयुवक श्री रामलीला समिति की बैठक में आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले, पुतला दहन और रामबरात निकालने पर भी बनी सहमतिलाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की शिरकतविश्व स्तनपान सप्ताह पर ग्राफिक एरा भीमताल का जनजागरूकता अभियान, गांव-गांव पहुंचकर माताओं को बताए स्तनपान के फायदेविजय शंखनाद रैली के वायरल वीडियो पर सुमित हृदयेश का पलटवार, बोले- ‘फेक AI वीडियो से नफरत फैलाने की कोशिश’ओखलकांडा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौत; चार घायल
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा से सटे जंगल में दो दिन से आग लगी है। आग की लपटें तेजी से फैलती देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मामला रामनगर वन प्रभाग की फतेहपुर रेंज का है, जहां शाम ढलते ही जंगल में आग धधक उठी।

गौरतलब है कि बीते कई दिनों से क्षेत्र में तापमान में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। भीषण गर्मी और सूखे मौसम के चलते जंगल पूरी तरह से सूखे पत्तों और घास से ढके हुए हैं, जिससे आग तेजी से फैल रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। विभागीय कर्मचारी उपकरणों की मदद से आग बुझाने की कोशिश में जुटे हैं।

आग किन कारणों से लगी, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक अनुमान है कि तेज गर्मी या फिर किसी मानव गतिविधि के कारण आग भड़क सकती है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल के आसपास किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें और आग लगने की स्थिति में तुरंत विभाग को सूचित करें।

यह भी पढ़ें :  “जिया रानी की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ हरीश पनेरु का प्रदर्शन, बोले- समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र होगा आंदोलन”

You missed

error: Content is protected !!