ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

अवैध आइसक्रीम निर्माण इकाई पर प्रशासन की टीम ने छापा मारकर भारी अनियमितताओं का किया खुलासा

हल्द्वानी। अपर जिलाधिकारी विवेक राय के नेतृत्व में शनिवार को बेवाजोली लॉज, हल्द्वानी स्थित एक अवैध आइसक्रीम निर्माण इकाई पर छापा मारकर भारी अनियमितताओं का खुलासा हुआ।

निरीक्षण में इकाई में एक्सपायर्ड केमिकल्स के इस्तेमाल, गलत ब्रांडिंग, प्रतिबंधित रसायनों के उपयोग और अत्यंत गंदगी भरे हालात में उत्पादन किए जाने की पुष्टि हुई। साथ ही, आवासीय क्षेत्र के मकान के भूतल में अवैध रूप से इस इकाई का संचालन किया जा रहा था।

निरीक्षण टीम में उप जिलाधिकारी राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह भी मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने मौके से उत्पादों के सैंपल एकत्र कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके अलावा, इकाई में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग भी पाया गया, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान जीएसटी नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए अपर आयुक्त जीएसटी हेमा शुक्ला और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

जीएसटी उल्लंघन की जांच भी प्रारंभ कर दी गई है। छापेमारी में तहसीलदार मनीषा बिष्ट, पूर्ति निरीक्षक हल्द्वानी सहित प्रशासन और विभागीय टीमें सक्रिय रूप से मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन

You missed

error: Content is protected !!