ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

नैनीताल के चारखेत में चल रहे लिटरेचर फेस्टिवल 2025 में प्रतिभाग करने पहुँची प्रसिद्ध भारतीय लेखिका और स्तंभकार शोभा डे

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  चारखेत में चल रहे नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल 2025 में प्रतिभाग करने पहुँची प्रसिद्ध भारतीय लेखिका और स्तंभकार शोभा डे ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा युवाओँ में धीरे धीरे किताबें पढ़ने की आदत कम होती जा रही है।

उसके लिए जरूरी इस तरह के फेस्टिवल में बच्चो के लिए भी एक शेसन रखा जाना जरूरी है।

ताकि बच्चों में पुस्तकें पढ़ने लगाव बना रहे। इसके लिए जरूरी है उनकी कहानियों को इस तरह के फेस्टिवल में जगह दी जाए। शोभा डे ने कहा आजकल शोशल मीडिया की तरफ युवाओँ का अधिक झुकाव देखने को मिल रहा है।

बच्चों की आदतें बदलने के लिए अभिभावकों को भी इस ओर ध्यान देने की जरूरत है उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि घर मे कुछ किताबें अवश्य रखे और अपने बच्चों से उसे पढ़ने के लिए कहे। 

   आपको बता दे कि शोभा डे ने हमेशा से ही अपनी उपन्यासों, कहानियों और स्तंभों के माध्यम से शहरी भारतीय जीवन और महिलाओं के मुद्दों को उजागर करने के लिए जानी जाती हैं।

शोभा डे यह भी कहा पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा मारे गए हिंदुओं पर दुख जताया बहुत बड़ी दुर्घटना हुई है ये बात पूरी दुनिया मान रही है।

जो आतंकी हमला हुआ है उससे पूरे देशभर को दुख हुआ है, इसमें मासूम लोग मारे गए है। अगर आपको अपनी हिम्मत दिखाने है तो फौज में भर्ती होकर फौजियों से लड़ो।

जो असली मर्द होते है वो बेकसूर और निहत्थों पर वार नहीं करते। सरकार को उन सभी आतंकवादियों कर उनके घर में घुस कर उन्हें मौत के घाट उतार देना चाहिए। 

इस वक्त जरूरी ये है कि सरकार आगे इस पर क्या कार्यवाही करती है।

यह भी पढ़ें :  एमबीपीजी कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय एआई कार्यशाला का समापन

You missed

error: Content is protected !!