ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी बारातियों से भरी कार, दो की मौत, सात घायल

पौड़ी। पैठाणी-चोरीखाल मोटर मार्ग पर मलुंडलगा देवखोली के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नलई से पाबौ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

जिससे वाहन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को रांसी मैदान से एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में मलुंडलगा देवखोली के पास अचानक वाहन नियंत्रण खो बैठा और सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा।

मौके पर चालक धर्मेंद्र चौधरी (निवासी बिजनौर) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में धर्मेंद्र की पत्नी सरिता देवी, पुत्री सोनाक्षी और सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार में सवार पौड़ी के बूंगा निवासी सुनंदा देवी को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई।

अन्य घायलों में आरती देवी, आरुषी, पारू देवी और अनिकेत शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें :  पेड़ लगाओ, पॉलीथीन हटाओ, धरती बचाओ अभियान: हल्दूचौड़ में ग्रामीणों को बांटे फलदार पौधे

You missed

error: Content is protected !!