ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

पुलिस कर्मी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैली

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
अल्मोड़ा।  नगर के लिंक रोड थपलिया में सड़क से करीब 100 मीटर नीचे एक मकान के पीछे एक गली में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया।
क्षेत्र के लोगों से शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त पुलिस लाइन अल्मोड़ा में तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल के रूप में हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुट गई।

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बागेश्वर निवासी 2007 बैच के सिपाही अनिल रावत (38) का कुछ दिन पूर्व ही जिला ऊधमसिंह नगर से अल्मोड़ा ट्रांसफर हुआ था अनिल वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात थे।
यहां से भी उनका ट्रांसफर बागेश्वर हो गया था। बागेश्वर में तैनाती से पहले ही सिपाही का शव थपलिया के पास पड़ा मिला तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने बताया कि पुलिस कर्मी का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 8 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!