सरोवर नगरी नैनीताल में रोटरी क्लब द्वारा असिस्टेंट गवर्नर का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। रोटरी मंडल 3110 के असिस्टेंट गवर्नर का प्रशिक्षण शिविर स्थानीय शेरवानी हिलटॉप इन में आयोजित किया गया जिसमें सभी असिस्टेंट गवर्नरों को मंडल के वरिष्ठ रोटरी के सदस्यों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रमुख वक्ताओं में मथुरा से पधारे मंडल अध्यक्ष नीरव निमेष , बरेली से पधारे पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल और राजेंद्र कटरु , वर्ष 2025 – 26 के आगामी मंडल अध्यक्ष राजेन विद्यार्थी, काशीपुर से पधारे पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन अग्रवाल , कानपुर के जसबीर भाटिया , अलीगढ़ के राजीव मित्तल समेत , मुख्य सचिव विनय कृष्णन, मनीष , और 16 असिस्टेंट गवर्नर का सफल प्रशिक्षण कराया गया और रोटरी में उनकी भूमिका का महत्व तथा आगामी वर्ष की प्रणाली भी तय की गई ।

प्रशिक्षण शिविर का शुभ आरंभ भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्रों द्वारा छोलिया नृत्य से किया गया और छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई ।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता और सफल मंचन रोटरी क्लब नैनीताल के वरिष्ठ सदस्य विक्रम स्याल ने की ।
इस अवसर पर रोटरी क्लब नैनीताल के अध्यक्ष मनोज लांबा , सचिव शिवांगी शाह , आगामी वर्ष 2025 – 26 के चयनित अध्यक्ष शैलेंद्र शाह, जे के शर्मा , जीतेन्द्र शाह ,विनोद दुआ , भावी मीडिया प्रभारी समित खन्ना उपस्थित रहे ।

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन अग्रवाल और राजेंद्र कतरू द्वारा बताया गया कि रोटरी मंडल 3110 में कुल 145 क्लब हैं जिनमें 3700 सदस्य हैं और स्वास्थ तथा शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों प्रोजेक्टों को अंजाम दिया जा चुका है और भविष्य में भी रोटरी सक्रियता से सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान प्रदान करती रहेगी ।

हृदय छिद्र के मरीज 5 वर्ष तक के बच्चों का मुफ्त इलाज , नजर का मुफ्त चश्मा , मोतियाबिंद का मुफ्त इलाज , बच्चों की पढ़ाई का मुफ्त वजीफा आदि में रोटरी के माध्यम से जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाई जायेगी, अब तक 1500 हृदय छिद्र मरीजों का मुफ्त इलाज रोटरी द्वारा कराया जा चुका है।

आगामी वर्ष के चयनित मंडल अध्यक्ष रोटेरियन राजेन्न विद्यार्थी ने रोटरी क्लब नैनीताल की सराहना करते हुए असिस्टेंट गवर्नर लर्निंग सेमिनार का नैनीताल नगरी में सफल आयोजन करने के लिए आभार व्यक्त किया एवं प्रेस और मीडिया का सदैव सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू को बड़ा झटका, गिरफ्तारी पर रोक की याचिका खारिज; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.