पूर्व दर्जा राज्यमंत्री  व राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने भीमताल विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना मै सर्वे के दौरान पक्षपात करने का आरोप लगाया।

राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

भीमताल। मार्च माह में भीमताल विधानसभा के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास से वंचित लोगों की सूची सर्वे करा कर बनाई गई है जिसमें बड़े स्तर पर पक्षपात भाई भतीजा वाद हुआ है ।

कई ऐसे लोगों का नाम सूची में शामिल कर दिया गया है जो उसके पात्र नहीं है तथा कई ऐसे लोग छोड़ दिए गए हैं ।

जो आज भी आवास के लिए दर दर की ठोकऱ खा रहे हैं विशेष तौर पर ओखल कांडा ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा ऐसे लोगों को वंचित करने का काम किया गया है जो विकलांग असमर्थ है, लेकिन उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है इसलिए उनका सर्वे में नाम नहीं रखा गया है ।

महोदय से निवेदन है कि पूरे भीमताल विधानसभा में इंदिरा आवास के सर्वे का पारदर्शी तरीके से करते हुए पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने एवं गलत तरीके से अ पात्र लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की कृपा करेंगे तो आपकी अति कृपा होगी।

हरीश पनेरु पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं प्रमुख उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी ग्राम व पोस्ट डालकन्या जिला नैनीताल

प्रतिलिपि – आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल

जिलाधिकारी नैनीताल

मुख्य विकास अधिकारी भीमताल नैनीताल

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : स्थाई राजधानी गैरसैंण के लिये क्रमिक अनशन का 15वाँ दिन, महिलाओ ने सभाला मोर्चा पहाड़ी आर्मी जिलाध्यक्ष प्रेमा मेर अनशन में बैठी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.