ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने नैनीताल पहुँच कर माँ पाषाण देवी में पूजा अर्चना की और माँ नैना देवी मंदिर के दर्शन किये।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुँची है, जहाँ उन्होंने माँ पाषाण देवी और नैना देवी मंदिर के दर्शन किये।
उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी सोमवार को ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की ।

पूजा अर्चना मुख्य पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट ने कराई ।पूजा अर्चना करने के बाद ऋतु खण्डूरी पैदल ठंडी सड़क होते हुए गोलू देवता मंदिर और शनि मंदिर के दर्शन कर माँ नयना देवी के दर्शन की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर में मौजूद पर्यटको ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

मीडिया से बात करते हुए रितु खंडूरी ने कहा कि चार धान यात्रा को लेकर सरकार में चाक चौबंद व्यवस्था की है, कहा कि यात्रा की लगातार समीक्षा कि रही है और इसमें आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाए मिलेगी और यात्रा आनंदमय रहेगी।

वहीं नयना देवी मंदिर को मानस खंड माला मिसन में जोड़ा गया है जिसके तहत सौंदर्य कार्य प्रगति पर है जिसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इससे सुविधाए बढ़ेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  कप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामद

You missed

error: Content is protected !!