ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड पुलिस के नैनीताल जिले से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को एसएसपी प्रहलाद मीणा ने किया सम्मानित

स्वस्थ्य जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ दी विदाई

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस में नियुक्त ह0 का0 ना0पु0  खीम सिंह 16 वर्ष 05 माह 10 दिन की सराहनीय सेवा के उपरांत अधिवर्षता आयु पूर्ण करने तथा हे0 का0  विजेन्द्र सिंह को पुलिस विभाग में 23 वर्ष 06 माह 20 दिन की सराहनीय सेवा/ ऐच्छिक सेवानिवृत्ति अवसर पर प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन स्थित कार्यालय में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत  दीपम सेठ, डीजीपी सर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों हेतु प्रेषित विशेष बधाई संदेश के साथ की गई।
इसके साथ ही उपरोक्त पुलिस कर्मियों के लिए  प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा स्वस्थ्य और उत्तम जीवन की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई हैं।
तत्पश्चात विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को सांझा किया गया।
एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस कर्मियों की सराहनीय सेवाओ की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि कर्मियों द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं अनुकरणीय हैं।

अब आपकी अपने मूल जीवनचर्या में वापसी होने जा रही है। स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाएं, पौष्टिक आहार लें व जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें।
सेवानिवृत हो रहे दोनों कर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और उन्हें उपहार स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विदाई समारोह के दौरान  प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी,  नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी,  हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नैनीताल, जितेंद्र कुमार उप्रेती निरीक्षक एलआईयू, पूरन चंद्र आगरी वाचक सहित सभी शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  Youngest Producer Kartik Paliwal Embarks on Sacred Kanwar Yatra from Haridwar to Maneshwar Mahadev
error: Content is protected !!