हल्द्वानी। नैनीताल में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी घटना ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है।

इस मामले में आरोपी 76 वर्षीय ठेकेदार उस्मान को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से शहर में गुस्सा फैल गया है, जिसके चलते प्रशासन को भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

12 साल की बच्ची से विशेष समुदाय के 65 साल के बुजुर्ग की दुष्कर्म की घटना से जहां नैनीताल सहित आस-पास के जिलों में आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

वहीं हल्द्वानी में भी आज पुलिस सतर्क रहीं वहीं नैनीताल में पुलिस ने कल रात के हालातों को काबू करते हुए जिलें पर्यटन पर किसी भी प्रकार से असर ना पड़े के लिए शांति सौहार्द के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।

बता दें कि नैनीताल में कल रात की घटना के बाद आज हल्द्वानी में रानीबाग तिराहे से लेकर नरीमन चौराहे तक जाम की स्थिति बनी रही तो नैनीताल कूच रहे हिन्दू वादी संगठनों में भी आक्रोश दिखाई दिया।

जब आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, तो वकीलों ने उसकी पैरवी करने से साफ मना कर दिया। इस दौरान पुलिस और वकीलों के बीच कुछ नौकझोंक भी हुई। कोर्ट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी नितिन लोहनी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों ने जमकर प्रदर्शन किया। कुछ जगहों पर दुकानों में तोड़फोड़ की गई। हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है।जांच जारी है, और पुलिस पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) में निकली भर्ती, छह नवंबर से आवेदन शुरू

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.