हल्द्वानी। दर्ज राज्य मंत्री शंकर कोरंगा के प्रेस वार्ता शहर के पत्रकारों के लिए मुसीबत बन गई। दरअसल हुआ यह की दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा जलागम विभाग के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

आज उनकी प्रेस वार्ता थी और जलागम का दफ्तर मुखानी रोड में एक बिल्डिंग में तीसरे माले पर है जहां जाने के लिए पत्रकार लिफ्ट का सहारा लेकर जाते हैं लेकिन लिफ्ट दूसरे माले से ऊपर चढ़ते ही टूट जाती है ।

जिससे कि लिफ्ट सीधे बेसमेंट में जाकर गिरती है लिफ्ट के टूटने से पत्रकारों में अफरा तफरी का माहौल बन जाता है। किसी तरह पुलिस प्रशासन, एसडीएम को फोन करने के बाद काफी मशक्कत के बाद पत्रकारों को लिफ्ट से निकला गया ।

इस दौरान उपाध्यक्ष बने शंकर कोरंगा को भी पत्रकारों ने फोन किया लेकिन नव नियुक्त दर्ज मंत्री ने किसी का फोन नहीं उठाया और मौके पर पहुंचने पर भी पत्रकारों से कोई हाल-चाल नहीं जाना, उल्टा अपनी प्रेस में व्यस्त हो गए।

जिसको लेकर पत्रकारों में खासा आक्रोश देखा गया, जब पत्रकारों ने दायित्व धारी शंकर कोरंगा से इस बारे में पूछा तो उन्होंने क्या जवाब दिया आप भी सुनिए.. और साथ ही साथ कॉलोनी में रह रहे लोगों ने अपनी दिक्कतों के बारे में भी बताया।

यह घटना पहली बार नहीं इससे पहले भी कई बार यह घटना हो चुकी है लेकिन कोई भी इसके बारे में नहीं बात करता वह तो आज पत्रकारों के साथ यह मामला हुआ है तब प्रशासन ने इसके बारे में संज्ञान लिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अयोध्या में 30 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी, 10वें दीपोत्सव पर सरयू तट बना दिव्य और भव्य, उपराष्ट्रपति समेत दिग्गज रहे मौजूद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.