नैनीताल में 76 वर्षीय दूसरे समुदाय के अंधेर व्यक्ति के द्वारा नाबालिक हिंदू बालिका के साथ दुष्कर्म करने पर हिंदू समाज के समर्थन करने पहुंचे चित्रगुप्तचार्य स्वामी सच्चिदानंद महाराज।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। वृंदावन के स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त ने विभिन्न हिंदुवादी संगठन के समर्थन में पहुंचे नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे थाने के पास भारी पुलिस बल ने उनको रास्ते में ही रोक दिया उनको आगे जाने ही दिया।

जिससे वहां पर हिंदू वादी समाज के लोगों ने जय श्री राम किनारे लगाने शुरू कर दिए बहुत देर तक वहां पर हंगामा होता रहा आपको बता दे कि शुक्रवार के दिन मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है जिससे आज मस्जिद के चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस बल तनात थी। किसी को भी वहां से जाने नहीं दिया जा रहा था।

समुदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर जहां एक ओर हिंदुवादी संगठनो में आक्रोश देखने को मिल रहा है तो वही आज नैनीताल पहुचे चित्रगुप्त अखाड़े एवं पीठ वृंदावन के स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त ने विभिन्न हिंदुवादी संगठन का समर्थन में रैली निकाल कर नारेबाजी करते हुए बैरिकेडिंग के समीप पहुँच गए।

नैनीताल पहुँचे चित्रगुप्ताचार्य स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त ने कहा संपूर्ण भारत उनका घर है। भारत मे रहने वाले समस्त लोग मेरा परिवार है अगर मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ यदि कोई दुर्व्यवहार होता है तो उसको न्याय दिलवाना ही मेरा धर्म है।

देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल में 12 वर्षीय हिंदू बालिका के साथ 76 वर्षीय कुंठित मानसिकता वाले कुकर्मी उस्मान द्वारा किए गए जघन्य अपराध से संपूर्ण राष्ट्र स्तब्ध और आक्रोशित है।

यह न केवल एक मासूम की अस्मिता पर हमला है, बल्कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक पवित्रता पर भी कुठाराघात है।

समाज मे इस तरीके के कृत्य करने वाले व्यक्ति का एनकाउंटर कर देना चाहिए। एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने कहा चित्रगुप्तचार्य स्वामी सच्चिदानंद महाराज वृंदावन रहने वाले हैं।

उनके द्वारा कोतवाली के पास विरोध किया गया उसके बाद डीएसए ग्राउंड में गए थे पुलिस ने उनसे अनुरोध किया था कि यहां से चल जाए जब वह नहीं माने तो उनको शांतिपूर्वक पुलिस की गाड़ी में बैठा कर मैदानी क्षेत्र की ओर भेज दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में फर्नीचर की दुकान में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.