ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नैनीताल में हुए मासूम से दुष्कर्म की घटना का विरोध  प्रदर्शन करते हुए आज हेल्पिंग हैंड चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर शशि सिंह एवं विशाल शर्मा ने जन आक्रोश रैली की।

जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट जी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में आरोपी के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की गई है साथ ही पीड़ित को उचित चिकित्सा सहायता, आर्थिक सहायता और संरक्षण की मांग रखी गई है।
इस घटना की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इस तरह का अपराध मानवता के लिए कलंक कहा जाना चाहिए, वह मासूम मात्र 12 वर्ष की थी जिसे सिर्फ ₹200 का लालच देकर अपनी हवस का शिकार बनाना मानवता को शर्मसार कर देने और कलंकित कर देने जैसा है।

यह सोचने का विषय है की आर्थिक रूप कमजोर परिवार की बच्ची को इस तरह घिनौने अपराध का हिस्सा बनाया गया इस अपराध को मैं मृत्यु के बराबर अपराध समझते है।

निर्देशक विशाल शर्मा ने बताया कि जिस प्रकार डेमोग्राफी चेंज हो रही है इसमें शासन प्रशासन की लापरवाही है नैनीताल टूरिज्म शहर होने के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड में पर्यटकों के लिए विश्व में पहचान रखने वाला एकमात्र शहर है ।

पर्यटन सीजन होने के चलते प्रशासन को समझदारी से काम लेते हुए शांति व्यवस्था बनानी चाहिए और आगे से कभी ऐसी घटना को नहीं होने देना चाहिए ।

ज्ञापन देने में मुख्य प्रभारी विनोद पाठक जी, विजय तिवारी , ममता रुवाली, माला आर्य, पूजा रावत, कविता आर्य, ज्योति परिहार वह समस्त हेल्पिंग हैंड के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार: धामी सरकार ने 1967 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, जीआईएस ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव और बाढ़ पर लगेगी लगाम
error: Content is protected !!