हल्द्वानी। समाजसेविका योगिता बनोला के नेतृत्व में नैनीताल की मासूम हिन्दू बच्ची को न्याय दिलाने के लिए मासूम बच्ची से बलात्कार करने वाले 75 वर्षीय मोहम्मद उस्मान को फांसी देने के लिए हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा जाएगा।
इस दौरान समाजसेविका योगिता बनोला ने कहा कि नैनीताल की मासूम 12 वर्षीय हिन्दू बच्ची से मानवता के आतंकवादी 75 वर्षीय मोहम्मद उस्मान ने बलात्कार कर घिनौनी घटना को अंजाम दिया है।

जिससे लोगों में बहुत आक्रोश है इसलिए हम उत्तराखंड सरकार से मांग करते है कि नैनीताल की मासूम बच्ची से बलात्कार करने वाले मोहम्मद उस्मान को तुरंत फांसी की सजा देकर मौत अहसास कराया जाए।

जिससे ऐसी घिनौनी घटनाओं को पूर्ण रूप से रोका जा सके और मातृशक्ति के सम्मान में कोई ठेस न पहुँचे क्योंकि भारत सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

इसलिए हम उत्तराखंड सरकार से उम्मीद करते है अब बिना देर किए नैनीताल की मासूम बच्ची से बलात्कार करने वाले मोहम्मद उस्मान को तुरंत फांसी फांसी के फंदे पर लटका कर मौत के घाट उतारकर नैनीताल की मासूम बच्ची को न्याय देने का कार्य करेगी।

इस दौरान ज्ञापन देने में योगिता बनोला, सुचित्रा जायसवाल, हेमा कबडवाल, मंजू वार्ष्णेय, प्रियंका वार्ष्णेय, काजल खत्री, मीना सती, कुसुम बोरा, पार्वती किरौला, मिथुन जायसवाल, सुमन वार्ष्णेय, खुशबू जायसवाल, मन्ना परगाई, चंद्रशेखर बंसल, चंदन बिष्ट, सुशील अग्रवाल, कन्हैया लाल गुप्ता, रश्मि शर्मा, कमलेश बगड़वाल, ममता देवल, खुशी नागर आदि मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, न्यायपालिका में हासिल किया मुकाम, पैतृक गांव में खुशी की लहर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.