ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर जताया विरोधनैनीताल : वीकेंड में बॉटल-नेकों पर पुलिस का सख्त पहरा: मोबाईल पार्टी रहेगी एक्टिव; सभी पुलिस अधिकारी उतरेंगे सड़कों पर, लापरवाह अधिकारियों की अब खैर नहीं, सुव्यवस्थित ट्रैफिक के लिए एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने दिए कड़े निर्देशनैनीताल : निःशुल्क खेल प्रशिक्षण योजना शुरू, जरूरतमंद मेधावी खिलाड़ियों को मिलेगा मंचनैनीताल क्लब में सांसद अजय भट्ट का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया, मेधावी छात्रों व श्रमिकों का हुआ सम्मानउत्तराखंड में फिर धधके जंगल: 41 एकड़ वन क्षेत्र प्रभावित, बढ़ता संकट बना जलवायु परिवर्तन
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड की 7000 से अधिक ग्राम पंचायतों में चुनाव फिर टलेंगे। वहीं इनमें नियुक्त प्रशासकों का इस महीने खत्म हो रहा कार्यकाल भी बढ़ेगा।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक ग्राम पंचायतों के साथ ही क्षेत्र और जिला पंचायतों में नियुक्त प्रशासकों का कार्यकाल भी बढ़ना तय है।
प्रदेश में हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य जिलों की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पिछले साल 28 नवंबर 2024 को समाप्त हो चुका है। जबकि क्षेत्र पंचायतों का 30 नवंबर 2024 और जिला पंचायतों का दो दिसंबर 2024 को समाप्त हो चुका है। नियमानुसार इन सभी सीटों पर इससे पहले चुनाव हो जाने थे।

लेकिन शासन का कहना है कि त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण चुनाव नहीं कराए जा सके। ऐसे में शासन ने पहले सहायक विकास अधिकारी पंचायत को और फिर निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने का आदेश जारी किया था।

छह महीने या फिर नई ग्राम पंचायत के गठन तक के लिए प्रशासक नियुक्त किए गए थे, विभागीय अधिकारियों के मुताबिक ग्राम और क्षेत्र पंचायतों में छह महीने के लिए नियुक्त प्रशासकों का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है।

जबकि अब तक ओबीसी आरक्षण और दो से अधिक बच्चों वाले मसले पर पंचायती राज एक्ट में संशोधन नहीं हुआ। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यदि तेजी से काम हुआ तो भी ओबीसी आरक्षण लागू करने में 10 से 15 दिन लग जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में गुमशुदगी का खुलासा—युवक की हत्या कर खाई में फेंकने का मामला, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।

You missed

error: Content is protected !!