ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर जताया विरोधनैनीताल : वीकेंड में बॉटल-नेकों पर पुलिस का सख्त पहरा: मोबाईल पार्टी रहेगी एक्टिव; सभी पुलिस अधिकारी उतरेंगे सड़कों पर, लापरवाह अधिकारियों की अब खैर नहीं, सुव्यवस्थित ट्रैफिक के लिए एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने दिए कड़े निर्देशनैनीताल : निःशुल्क खेल प्रशिक्षण योजना शुरू, जरूरतमंद मेधावी खिलाड़ियों को मिलेगा मंचनैनीताल क्लब में सांसद अजय भट्ट का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया, मेधावी छात्रों व श्रमिकों का हुआ सम्मानउत्तराखंड में फिर धधके जंगल: 41 एकड़ वन क्षेत्र प्रभावित, बढ़ता संकट बना जलवायु परिवर्तन
खबर शेयर करे -

नैनीताल में राज्य अतिथि गृहों में सांसद अजय भट्ट का जन्म उत्सव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काट कर इंटर मीडियम की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला 

नैनीताल। अजय भट्ट के जन्मदिन के अवसर पर नैनीताल क्लब स्थित राज्य अतिथि गृह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नैनीताल शहर के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 10 के मेधावी छात्रों के साथ-साथ श्रमिकों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरिता आर्या, विशिष्ट अतिथि शांति मेहरा, कार्यक्रम संयोजक गोपाल रावत एवं मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस दौरान 12वीं कक्षा में उत्तराखंड बोर्ड में 25वां स्थान प्राप्त करने वाले भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के छात्र सुमित फरतियाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विधायक सरिता आर्या ने सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मेधावी छात्रों को “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम संयोजक गोपाल रावत ने कहा कि पत्रकार, श्रमिक, शिक्षक और मेधावी युवा ही देश के उज्ज्वल भविष्य के आधार हैं और यह आयोजन इन्हीं को समर्पित है। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री हरीश राणा ने किया।

समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले के.पी. काला और डॉ. डी.पी. गंगोला को भी शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं श्रमिक प्रेम राम और कविता कोहली को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

इसके अतिरिक्त शहर के विभिन्न विद्यालयों—बिड़ला विद्या मंदिर, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर, सनवाल स्कूल, बिशप स्कूल, सेंट जॉन्स, राधा चिल्ड्रन, भारतीय शहीद सैनिक स्कूल सहित कई संस्थानों के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व पुष्पमालाओं के साथ सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, अभिभावक और नगरवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का धरना, 33% आरक्षण लागू करने की मांग

You missed

error: Content is protected !!