ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर जताया विरोधनैनीताल : वीकेंड में बॉटल-नेकों पर पुलिस का सख्त पहरा: मोबाईल पार्टी रहेगी एक्टिव; सभी पुलिस अधिकारी उतरेंगे सड़कों पर, लापरवाह अधिकारियों की अब खैर नहीं, सुव्यवस्थित ट्रैफिक के लिए एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने दिए कड़े निर्देशनैनीताल : निःशुल्क खेल प्रशिक्षण योजना शुरू, जरूरतमंद मेधावी खिलाड़ियों को मिलेगा मंचनैनीताल क्लब में सांसद अजय भट्ट का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया, मेधावी छात्रों व श्रमिकों का हुआ सम्मानउत्तराखंड में फिर धधके जंगल: 41 एकड़ वन क्षेत्र प्रभावित, बढ़ता संकट बना जलवायु परिवर्तन
खबर शेयर करे -

भीमताल। ओखलकांडा में एक बार फिर से भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें एक महिला और एक पुरुष है,जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा ओखलकांडा के कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर हुआ, जहां एक बारात की बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

 नैनीताल के दूरस्थ क्षेत्र ओखलकांडा में एक बार फिर से भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें एक महिला और एक पुरुष है,जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें :  नैनीताल क्लब में सांसद अजय भट्ट का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया, मेधावी छात्रों व श्रमिकों का हुआ सम्मान

 ओखलकांडा के कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर हुआ, जहां एक बारात की बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन में कई लोग सवार थे। गाड़ी अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

गंभीर रूप से घायल छह लोगों को तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान की जा रही है। मौके पर पुलिस व प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है\

स्थानीय लोगों ने हादसे को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ओखलाकांडा क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अब तक सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

दुर्गम क्षेत्रों में बदहाल सड़कों, सुरक्षा दीवारों की कमी और नियमित निरीक्षण न होने के चलते ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र की सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए, दुर्घटनास्थलों पर क्रैश बैरियर लगाए जाएं और सार्वजनिक परिवहन के वाहनों की नियमित फिटनेस जांच की जाए।

You missed

error: Content is protected !!