ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। ओखलकांडा के तोक आमचौगुनिया से पटरानी जा रही बारात की बलेरो वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई।

यह हृदयविदारक हादसा बारातियों के लिए काली स्याही में लिखी एक त्रासदी बन गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्री हरीश पनेरू तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया और घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाकर तत्परता से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को निर्देशित किया।

हरीश पनेरू ने सरकार से मांग की कि मृतकों के परिजनों को तत्काल 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा, “भीमताल विधानसभा क्षेत्र में बदहाल एवं जर्जर सड़क व्यवस्था के कारण आए दिन जानलेवा दुर्घटनाएं हो रही हैं।

बीते छह महीनों में यह तीसरी बड़ी दुर्घटना है, लेकिन प्रशासन अब तक स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है।”

उन्होंने यह भी चेताया कि यदि समय रहते सड़कों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो जनाक्रोश को संभाल पाना मुश्किल होगा। यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता का जीवंत प्रमाण है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: सहकारी बैंक में हुई अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर
error: Content is protected !!