हल्द्वानी। बनभूलपुरा  के लाइन न. 17 में एक कमरे के अन्दर हानिकारक आइसक्रीम फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त त्रचा सिंह के साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

लाईन नंबर 17 में एक अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापेमारी के दौरान कई अनियमितताएं पाई गई हैं। यहां गंदगी, एक्सपायर्ड सामग्री का इस्तेमाल, बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन के उत्पादन और मिसब्रांडिंग जैसे मामले सामने आए हैं। निरीक्षण में पाया गया कि यह फैक्ट्री आवासीय क्षेत्र में बिना किसी अनुमति के चल रही थी।

फैक्ट्री में साफ-सफाई का अभाव था, कर्मचारियों का कोई सत्यापन नहीं था, और न ही किसी तरह का रजिस्टर या बिल मौजूद था। खाद्य उत्पादों पर विभिन्न ब्रांड नामों का दुरुपयोग कर मिसब्रांडिंग की जा रही थी।

इसके अलावा फैक्ट्री में न तो खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था और न ही अग्नि सुरक्षा या नगर निगम व्यापार पंजीकरण के नियमों का पालन हो रहा था।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके से उत्पादों और कच्चे माल के नमूने लेकर जांच शुरू कर दी है। यह आइस्क्रीम बच्चों की सेहत के लिए बहुत हानिकारक बताई जा रही है।

विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, वहीं नगर निगम द्वारा आर्थिक दंड के तहत चालान की कार्रवाई भी की गई।

संयुक्त टीम ने लाइन नंबर 1 स्थित उस थोक विक्रेता की दुकान और गोदाम का भी निरीक्षण किया जहाँ से आइसक्रीम निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की आपूर्ति की जा रही थी। वहाँ भी एक्सपायर्ड सामग्री पाई गई।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी की बेटी भार्गवी का अंतरराष्ट्रीय धमाका, एशियन चैंपियनशिप में पांच पदकों पर जमाया कब्जा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.