पाकिस्तान की ओर से किए गए मिसाइल हमलों की नाकाम कोशिशों का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. इसके बाद अब भारत ने पाकिस्तान के लौहार पर ड्रोन अटैक किया है।

इससे पहले पाकिस्तान ने जम्मू, राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों में ड्रोन हमले की नाकाम कोशिश की थी, जिसका भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने करारा जवाब दिया।

भारत ने काउंटर ड्रोन सिस्टम, एस-400 से पाकिस्तान के सभी मिसाइलों को डाउन कर दिया. इतना ही नहीं भारत ने पाकिस्तान के कई फइटर जेट को भी मार गिराया है।

भारत ने पाकिस्तान के 2 जेएफ 17 और एक एफ-16 को मार गिराया है. ये पाकिस्तानी फाइटर जेट भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिसे भारत ने डाउन कर दिया है।

फिलहाल जम्मू में बिजली बहाल कर दी गई है. वहीं राजस्थान, पंजाब के साथ-साथ जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में ब्लैकआउट किया गया था।

भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख से लगातार संपर्क में हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी की बेटी भार्गवी का अंतरराष्ट्रीय धमाका, एशियन चैंपियनशिप में पांच पदकों पर जमाया कब्जा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.