मेष 

निजी कम्पनियों में जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं।बाधा दूर होगी। मन में आत्मसन्तोष की भावना रहेगी। दूसरों की जिम्मेदारियाँ भी आपको उठानी पड़ सकती है। अपेक्षा के अनुसार आ सभी काम हो जायेंगे।

वृषभ
हित शत्रु भावनाओं का नाजायज लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। आवश्यक काम दूसरों के भरोसे कतई न छोड़ें।महिलाओं को सेहत को लेकर जागरूक रहना चाहिये। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव की भावना कम हो सकती है। लवर्स रोमांटिक मूड में आ सकते हैं।

मिथुन
वाद-विवाद और चर्चाओं में दूसरों के ऊपर भारी पड़ेंगे।कई आयोजनों में भाग लेने से लाभ होगा। सामाजिक सम्बन्ध और प्रगाढ़ होंगे। दाम्पत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। प्रेम प्रसंग में आ रही बाधा दूर हो सकती है। पहले की गयी मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा।

कर्क
दूसरे लोगों के मामलों को लेकर हस्तक्षेप करने से बचें। काम पर ध्यान दें। ज्यादा सोच-विचार न करें। कानूनी अड़चनों से छुटकारा मिलेगा। बुरी संगत से बचने की आवश्यकता है। अध्यात्मिक चर्चाओं से दृष्टिकोण बदल सकता है। उच्च रक्तचाप के रोगियों को गुस्सा करने से बचना चाहिये। लव लाइफ का आनंद लेंगे।

सिंह
लोग कला व योग्यता को सम्मान देंगे। दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नव समाचारों को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। प्रेम विवाह के मार्ग में बाधा आ सकती है। कटु भाषा का इस्तेमाल न करें। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। करियर की चिंता दूर होने की संभावना है।

कन्या
बड़ों के द्वारा दिया गया सुझाव काफी काम आयेगा। जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। अधिकारियों का विश्वासकुछ कम हो सकता है। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में थोड़ी कमी रहेगी। व्यर्थ की बातों का तनाव न लें। प्रेमियों के बीच अनबन होने की संभावना है। राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी।

तुला
अविवाहित महिला जातक के विवाह की चिन्ता रहेगी। स्वभाव में सकरात्मकता बनाये रखें।किसी प्रभावशाली व्यक्ति से प्रोत्साहन मिलेगा। धार्मिक चर्चाओं के लिये दिन सर्वोत्तम रहेगा। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। प्रेमियों के साथ आज नई घटना घटेगी। सुख प्राप्त होगा।

वृश्चिक
दूरस्थ परिजनों के साथ फोन पर बातें होंगी। काफी व्यस्त हो सकते हैं। जॉब इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। प्रेमी जन से अपने दिल की बातें शेयर करने से मन हल्का होगा। व्यवसायिक लेनदेन ठीक रहेगा।

धनु
प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। विवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।व्यापार में जबरदस्त उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हो सकते हैं। नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बनायेंगे। बुरे विचार मन में उठ सकते हैं।

मकर
कोई नकारात्मक समाचार मिलने की सम्भावना है। दबदबा घट सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। पेट में गैस की समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। उधार लेने से बचना चाहिये। किसी कार्य को टालें नहीं। लवर के बीच मधुरता रहेगी।

कुंभ
घर का वातावरण काफी सुखमय रहेगा। कारोबार को लेकर नया प्रयोग कर सकते हैं।किसी नये काम को लेकर मन में विचार आयेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बहुत अच्छा रहेगा। सन्तान के करियर को लेकर समस्या दूर होगी। पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। लव लाइफ में नया मोड़ आएगा, शादी को लेकर विचार कर सकते हैं।

मीन
एसिडिटी और गैस के कारण समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। अधिकारियों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। पिता की सलाह से लाभ मिलेगा। काम के प्रति उदासीन न रहें। फोन पर रिश्तेदारों के साथ बात हो सकती है। लवर्स के बीच तनाव हो सकता है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 16 नवंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.