ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार हो रहे हैं सड़क हादसे चिंता का विषय बन रहा है।

प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद हादसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है.ताजा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र उसके सामने आए हैं ।

जहां नैनीताल रोड के भूजियाघाट के पास लमजाला क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी है जहां एक युवक की दर्दनाक मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है की खाई करीब 25 मीटर गहरी खाई में गिरी है मृतक युवक कि शिनाख्त सूरज सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी बिंदुखत्ता के रूप में हुई है.कार में युवक के साथ दो अन्य युवक भी सवार हुए हैं जिनको चोट आई है जहां मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल को भेजा है।

युवक की कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी की ओर खाई में गिर गई.सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया हादसे की वजहों की जांच की जा रही है. पुलिस के पूछताछ में घायलों ने बताया कि लालकुआं से काठगोदाम दोस्तों के साथ मैगी खाने आए थे।

जहां मैगी प्वाइंट से खाना खाने के बाद घर को लौट रहे थे जहां हादसा हुआ है.मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि घायलों को डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है जहां इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल में आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

You missed

error: Content is protected !!